युद्ध के बाद ईरान में हवाई यात्रा बहाल, फिर शुरू हुआ इमाम खुमैनी और मेहराबाद एयरपोर्ट

ईरान ने युद्ध के बाद तेहरान में हवाई यात्रा बहाल कर दी है। इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मेहराबाद एयरपोर्ट पर पैसेंजर फ्लाइट्स को फिर से शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है।

तेहरान/एजेंसी। ईरान की राजधानी तेहरान में मुख्य एयरपोर्ट फिर से खोल दिए हैं। आज सोमवार, 20 अप्रैल से इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मेहराबाद एयरपोर्ट पर पैसेंजर फ्लाइट्स की उड़ान के लिए मंजूरी दे दी गई है।
ईरान की एविएशन अथॉरिटी ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के साथ हफ्तों तक चले युद्ध की वजह से एयरपोर्ट के बंद रहने के बाद, ईरान ने सोमवार को राजधानी तेहरान में अपने मुख्य एयरपोर्ट्स को दोबारा शुरू कर दिया है।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन ने एक बयान में कहा, ‘इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मेहराबाद एयरपोर्ट पर पैसेंजर फ्लाइट्स के लिए सोमवार से मंजूरी दे दी गई है।’
अमेरिका-इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इसके बाद से ही मिडिल ईस्ट में युद्ध शुरू हो गया। अमेरिका के हमले के बाद से ईरान ने अपना एयरस्पेस भी बंद कर दिया था। अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर के बाद हवाई यात्रा को फिर एक बार बहाल किया जा रहा है। एक महीने से ज्यादा लंबे वक्त के बाद तेहरान में एयरपोर्ट पर पैसेंजर फ्लाइट्स शुरू हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button