प्रयागराज के महाकुंभ से प्रसिद्ध ”आईआईटी बाबा’ अभय सिंह ने कर्नाटक की प्रतीका से कर ली शादी

नई दिल्ली/एजेंसी। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान ‘आईआईटी बाबा’ के नाम से मशहूर हुए अभय सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने कर्नाटक की बेटी प्रतीका के साथ शादी की है। मीडिया से बातचीत करते हुए, अभय ने बताया कि प्रतीका कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की रहने वाली हैं और वे दोनों एक बड़े उद्देश्य के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
हरियाणा के झज्जर के रहने वाले अभय सिंह लंबे समय बाद आज सोमवार 6 अप्रैल को अपने पैतृक घर आए। यह जोड़ा बैंक से जुड़े कुछ काम निपटाने के लिए शहर आया था। आईआईटी बाबा और उनकी पत्नी को देखकर स्थानीय लोग उनसे मिलने पहुंचे और सेल्फी लेने लगे।
आईआईटी बाबा की पत्नी प्रतीका इंजीनियर हैं। अभय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया, ‘मेरी पत्नी प्रतीका, मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं और वह भी इंजीनियर हैं। शादी के बाद दोनों फिलहाल हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रह रहे हैं।’ प्रतीका ने मीडिया ने बात करते हुए अभय के बारे में बताया। प्रतीका ने कहा, ‘अभय बेहद सरल, ईमानदार और सच्चे इंसान हैं।’
अभय और प्रतीका ने बताया कि इनकी मुलाकात करीब एक साल पहले हुई थी। प्रतीका ने बताया कि वो और उनके पति मिलकर अध्यात्म और सनातन को बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।
अभय सिंह और प्रतीका की मुलाकात करीब एक साल पहले हुई थी। इस कपल ने इस साल 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर शादी कर ली। अभय और प्रतीका मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश में रह रहे हैं और दुनियादारी के शोर-शराबे से दूर अपनी आध्यात्मिक यात्रा को जारी रखे हुए हैं।
अभय और प्रतीका ने अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए बताया, ‘श्री यूनिवर्सिटी की स्थापना का काम चल रहा है। यह एक ऐसी संस्था होगी, जिसका उद्देश्य ज्ञान को आध्यात्मिक साधनाओं के साथ जोड़ना है।’
अभय और प्रतीका ने भविष्य में सनातन यूनिवर्सिटी बनाने की बात भी कही। इस यूनिवर्सिटी को बनाने का आदेश गुरू, साधक और अध्यात्म से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाना है। अभय-प्रतीका ने स्पष्ट करते हुए बताया कि यह विश्वविद्यालय पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ साधना के विभिन्न रूपों को सिखाने पर भी ध्यान केंद्रित करेगा।



