गाजियाबाद में नकली नोटों के 3 सप्लायर गिरफ्तार, तिहाड़ जेल से चल रहा कारोबार; बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने

लोनी/गाजियाबाद। लोनी बार्डर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नकली नोटों के तीन सप्लायरों को गिरफ्तार किया है उनके कब्जे से 117000 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। सभी नोट 500 के हैं। माना जा रहा है कि नकली नोटों का कारोबार तिहाड़ जेल दिल्ली से संचालित हो रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी पूरी तरह से पूछताछ नहीं की गई है। पूछताछ के आरोपितों को रिमांड पर लिया जाएगा।
आरोपितों के तार बांग्लादेश से जुड़े बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपितों को 15000 रुपये में 50000 नकली नोट मिला करते थे जिन्हें वह आगे देकर मुनाफा कमाते थे। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों को कोर्ट में पेश कर दिया है।




