खखरेरू में प्रेम प्रसंग से आहत किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सत्येंद्र शुक्ला,फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। खखरेरू थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव में प्रेम प्रसंग से आहत एक नाबालिग दलित किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिवपुरी गांव निवासी सुंदरलाल की लगभग 15 वर्षीय पुत्री बुधरानी देवी का गांव के ही एक युवक से पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार शाम युवक लाइट ठीक करने के बहाने किशोरी के घर पहुंचा। उस समय उसके माता-पिता खेतों में काम करने गए थे। ग्रामीणों को जानकारी होने पर उन्होंने दरवाजा बाहर से बंद कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई।
बताया जाता है कि सोमवार सुबह परिजन खेतों में कटाई करने गए थे। इसी दौरान किशोरी ने कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद लौटे परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो कोहराम मच गया। मृतका अपने ननिहाल नूरपुर सिराथू (जनपद कौशांबी) में रहकर कक्षा 9 की पढ़ाई कर रही थी और होली की छुट्टियों में दस दिन पहले ही गांव आई थी। ग्रामीणों के अनुसार वह युवक से शादी करने की जिद कर रही थी, लेकिन परिजनों के विरोध के चलते उसने यह कदम उठाया। मृतका के पिता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button