यमुना को छलनी कर रहे खनन माफिया! एनजीटी नियमों की उड़ रही धज्जियां, खनन अधिकारी की चुप्पी पर सवाल

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश। लालापुर थाना क्षेत्र के सेमरी तरहार स्थित यमुना बालू घाट खंड संख्या-4, जो पट्टा रमेश निलूरी के नाम आवंटित है, वहां इन दिनों अवैध खनन का खेल खुलकर चल रहा है। आरोप है कि खनन माफिया लगातार यमुना नदी की मुख्य जलधारा से बालू निकालकर नदी की दशा और दिशा दोनों बिगाड़ रहे हैं, जबकि एनजीटी के स्पष्ट नियमों में जलधारा से खनन पर सख्त प्रतिबंध है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खनन माफिया दिन-रात मशीनों के सहारे नदी की धारा में उतरकर बालू निकाल रहे हैं, जिससे पर्यावरणीय संतुलन पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है।
सबसे बड़ा सवाल जिला खनन अधिकारी की भूमिका पर उठ रहा है। आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे खनन माफियाओं के हौसले और बुलंद हो गए हैं। हालात यह हैं कि प्रयागराज में लाल बजरी की खुली लूट मची हुई है और नियम-कानून सिर्फ कागजों तक सीमित नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button