खखरेरू में स्वास्थ शिविर का हुआ आयोजन, मरीजों ने कराई जांच

सत्येंद्र शुक्ला,फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। खखरेरू नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानसिक रूप से ग्रसित मरीजों के लक्षणों की पहचान और समय पर उनके इलाज के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर अध्यक्ष ज्ञानचंद केसरवानी ने किया, जिन्होंने उपस्थित लोगों का वंदन अभिनंदन भी किया। इस अवसर पर फतेहपुर से आईं मनोचिकित्सक डॉ. रिंकी और डिप्टी सीएमओ/एनसीडी नोडल डॉ. आरके वर्मा ने लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। डॉक्टरों ने आए हुए मरीजो नगर वासियो को समझाया कि मानसिक रूप से ग्रसित व्यक्तियों के लिए समय रहते इलाज कराना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षणों को पहचानने और उनके निवारण के लिए आवश्यक कदमों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजू राव, फार्मासिस्ट वीरेंद्र सिंह और अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button