कासगंज भाजपा जिलाध्यक्ष को इंस्पेक्टर ने दीं गालियां, इंस्पेक्टर लोकेश भाटी और क्राइम इंस्पेक्टर गुलाब सिंह लाइन हाजिर

कासगंज/उत्तर प्रदेश। कासगंज में एक थाने के इंस्पेक्टर ने भाजपा जिलाध्यक्ष को फोन पर गाली गलौज कर दी। इस बात से नाराज भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा और भाजपा विधायक हरिओम वर्मा सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ थाने पर पहुंच गए और थाने के अन्दर फर्श पर धरने पर बैठ गए। भाजपा जिलाध्यक्ष और विधायक थाना पटियाली पर तैनात इंस्पेक्टर लोकेश भाटी के खिलाफ कार्रवाई मांग करने लगे। थाने पर करीब 5 घंटे तक धरना प्रदर्शन चला। एसपी कासगंज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से इंस्पेक्टर लोकेश भाटी और क्राइम इंस्पेक्टर गुलाब सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना पटियाली क्षेत्र के एक भाजपा कार्यकर्ता नीरज मिश्रा के खिलाफ कोर्ट से एक एनबीडब्ल्यू वारंट जारी हुआ था। इस मामले में पुलिस भाजपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी कर उसे बुधवार को थाने ले आई थी। वहीं भाजपा नेता की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता अमन चौहान अपने साथ 4 से 5 समर्थकों को लेकर थाने पहुंच गए और भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा की इंस्पेक्टर लोकेश भाटी से बात कराने प्रयास किया, लेकिन इंस्पेक्टर ने बात करने से इन्कार कर दिया।
आरोप है कि इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं अभद्रता और गाली गलौज कर दी। वहीं यह पूरा मामला भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा फोन पर सुन रहे थे। भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा इंस्पेक्टर लोकेश भाटी के व्यवहार से नाराज होकर विधायक हरिओम वर्मा के समेत सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ थाना पटियाली पहुंच गए। भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक और समर्थकों के साथ थाने में फर्श पर धरने पर बैठ गए।
भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा थाने पर धरना प्रदर्शन की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, सीओ पटियाली के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने ने भाजपा जिलाध्यक्ष और विधायक को समझाने का प्रयास किया। करीब 5 घंटों तक थाने पर हंगामा होता रहा। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा और विधायक हरिओम वर्मा ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। थाने में धरना दे रहे भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा का आरोप है कि इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने कार्यकर्ता के फोन पर उन्हें गालियां दी और अभद्रता की है। शासन का आदेश है कि विधायक और जिला अध्यक्ष के फोन इंस्पेक्टर को उठाने चाहिए, लेकिन हमारे फोन नहीं उठाए जाते है। पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान में धरना दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है। एसपी कासगंज अंकिता शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पटियाली थाना प्रभारी लोकेश भाटी और थाना क्राइम इंस्पेक्टर गुलाब सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। वहीं मामले की जांच के आदेश दिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button