कानपुर में सड़क, नाला, फुटपाथ और धंस रहे मकान, लोगों में दहशत

कानपुर/उत्तर प्रदेश। ब्रह्मनगर से ईदगाह जाने वाले रास्ते के बाद अब पीरोड खतरनाक होता जा रहा है। फुटपाथ धंसने के साथ ही कई जगह सड़क धंस रही है। नगर निगम ने बेरिकेड्स लगा दिया है। रास्ता पहले ही अतिक्रमण के कारण संकरा हो गया है। ऐसे में बेरिकेड्स लगे होने के कारण रोज वाहन फंसते है। लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। होली का त्योहार होे के कारण बाजारों में वाहनों का भार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में और सड़क धंसने का खतरा बना है। वहीं फुटपाथ धंसने से दुकान बंद हो गयी है।
ब्रह्मनगर से ईदगाह और रामबाग में दो जगह डाट नाला धंसने से रास्ता प्रभावित है। ब्रह्मनगर से ईदगाह जाने वाला रास्ते में और डाट नाला धंसने से रास्ता और खतरनाक हो गया है। नगर निगम के अमले ने धंसी सड़क को खोदकर लोहे की शटरिंग लगायी जा रही है। ताकि मकानों के धंसने का खतरा न रहे। फिलहाल होली से पहले ब्रह्मनगर से ईदगाह जाने वाला रास्ता खुलता नजर नहीं आ रही है। जून 2025 में ब्रह्मनगर चौराहा धंस गया था। अभी यह दुरुस्त भी नहीं हो पाया कि चार माह पहले रामबाग की तरफ का डाट नाला धंस गया। आधा रास्ता बंद है।
दो माह पहले ही ब्रह्मनगर से ईदगाह जाने वाले रास्ते में दो डाट नाला धंसने से रास्ता बंद है। तीन बार और टुकड़े-टुकड़े डाट नाला धंस चुका है। वहीं अब पीरोड में सड़क धंसने लगी है। पहले पीरोड चौराहा पर सड़क धंसी है। इसमें मलबा भर दिया है और बेरिकेड्स लगा दिया गया है। पीरोड से हरसहाय कालेज की तरफ जाने वाले रास्ते में भी सड़क धंस रही है। यहां भी बेरिकेड्स लगा दिया है।
इसी कड़ी में पीरोड से वलखडेश्वर मंदिर जाने वाले रास्ते में 20 फीट फुटपाथ धंस जाने से दुकान बंद हो गयी है। पहले भी पीरोड में कई जगह डाट नाला धंसने से रास्ता बंद हो चुका है। होली व रमजान माह होने के कारण खरीदारों की संख्या पीरोड में दिनों दिन बढ़ रही है। इसके चलते वाहनों का लोड भी बढ़ रहा है। इसके चलते और सड़क धंसने का खतरा बढ़ गया है।

कानपुर में ये क्या हो रहा, सड़क, नाला, फुटपाथ और धंस रहे मकान, लोगों में  दहशत - kanpur road collapse p road brahmanagar road footpath sinking shops  shut

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button