उज्जैन से काशी विश्वनाथ तक महाशिवरात्रि की धूम

11 फुट का सेहरा पहने महाकाल, भक्तों की पांच किलोमीटर लंबी कतार

नेशनल डेस्क। देशभर में आज रविवार, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। आज के पावन दिन पर लोग भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। सभी जगह मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का रुद्रभिषेक हो रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आज 10 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। काशी के विश्वनाथ मंदिर में भी भारी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यहां रात से ही भक्तों की लंबी लाइन लगी है।
उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल को दूल्हे की तरह सजाया गया है। भगवान के श्रृंगार के लिए तीन क्विंटल फूल आए हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर यहां लगातार 44 घंटे दर्शन-पूजन होगा। लगातार दर्शन चलने की वजह से शयन आरती नहीं होगी। महाशिवरात्रि पर साल में एक बार होने वाली भस्म आरती भी 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगी।
बनारस में भी महाशिवरात्रि की धूम मची है। हर कोई भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन है। काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान विश्वेश्वर की मंगला आरती हुई। काशी विश्वनाथ मंदिर में रात 2:15 बजे मंगला आरती की गई और मंदिर रात 3:30 बजे ही दर्शन के लिए खुल गया। गुजरात में स्थित सोमनाथ मंदिर में भी मंगला श्रृंगार आरती हुई। यहां भी भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार फूलों से किया गया।

उज्जैन से काशी विश्वनाथ तक महाशिवरात्रि की धूम, 11 फुट का सेहरा पहने  महाकाल, भक्तों की पांच किलोमीटर लंबी कतार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button