एक्टर विजय की रैली में युवक की मौत, भाषण के बीच में आया हार्ट अटैक

सलेम/तमिलनाडु। तमिलनाडु के सलेम में शुक्रवार को टीवीके प्रमुख और एक्टर विजय की रैली में एक शख्स की मौत हो गई। सलेम पुलिस के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि रैली के दौरान दिल का दौरा पड़ने से व्यक्ति की मौत की हो गई है।
मृतक व्यक्ति सलेम के सेव्वैपट्टाई इलाके का रहने वाला था और चांदी से संबंधित मजदूरी का काम करता था। उसके घर में उसकी पत्नी और एक बच्चा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शख्स विजय की जनसभा में दर्शक के तौर पर आया था। पुलिस अधिकारी ने बताया, भाषण के बीच अचानक गिर पड़ा।
जीके बाद उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां डोक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। फिलहाल पुलिस घंटा की जांच कर रही है। इससे कुछ महीने पहले एक्टर विजय की करूर में रैली में दौरान भगदड़ के दौरान करीब 40 लोगों की जान चली गई थी।
सलेम रैली में बोलते हुए, टीवीके चीफ ने वोटरों से आने वाले राज्य चुनावों में ‘सीटी’ निशान के लिए वोट करने की अपील की। उन्होंने वोटरों से यह भी कहा कि वे दूसरी पार्टियों से मिलने वाले पैसे को मना न करें और उनसे टीवीके को चुनने की अपील की। तमिल में जनता को संबोधित करते हुए, विजय ने सत्ताधारी डीएमके और मुख्य विपक्षी एआईएडीएमके की भी आलोचना की।
बिना उनका नाम लिए विजय ने कहा ‘हम उन लोगों में से नहीं हैं जो सहयोगियों पर निर्भर रहते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘डीएमके के लिए, गठबंधन सिर्फ जीतने के लिए है; और बाकी सभी चीजों के लिए, जैसे शासन, वे अपने दम पर होंगे।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button