बिहार के हलवाई के खाते में आ गए 600 करोड़, बैलेंस देख उड़े होश, अब अकाउंट हुआ ब्लॉक

खाते में अरबों लेकिन 100.. 200 के पड़ गए लाले

बक्सर/बिहार। बक्सर जिले के बड़का राजपुर गांव के निवासी जितेंद्र साह के साथ एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। पेशे से हलवाई जितेंद्र जब रोजमर्रा के खर्च के लिए पैसे निकालने ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे और पासबुक अपडेट कराया, तो उनके फिनो बैंक खाते में 600 करोड़ रुपये का बैलेंस दिखा। इससे पहले उनके अकाउंट में मात्र 478 रुपये थे। इतनी बड़ी रकम देखकर जितेंद्र साह हैरान रह गए। हालांकि, इस घटना के तुरंत बाद ही उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया, जिसके चलते वो कोई भी राशि नहीं निकाल पा रहे हैं और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जितेंद्र साह ने तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि ये मामला तकनीकी गड़बड़ी, बैंकिंग त्रुटि, या किसी साइबर फ्रॉड से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने जितेंद्र साह को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ साइबर थाना भेजा है। यहां बैंक अधिकारियों और साइबर विशेषज्ञों की एक टीम इस बात की गहन जांच कर रही है कि ये इतनी बड़ी राशि कहां से और किस प्रक्रिया के तहत खाते में पहुंची।
खाता ब्लॉक होने के कारण हलवाई जितेंद्र साह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनका कहना है कि उनके एक-दो अन्य बैंक में भी खाते हैं, लेकिन उनमें कुछ खास रकम नहीं है। फिनो बैंक वाले अकाउंट में कुछ रुपए थे, लेकिन अब वे 100 या 200 रुपए भी नहीं निकाल पा रहे हैं। इस अचानक आए पैसे और फिर खाते के ब्लॉक हो जाने से जितेंद्र साह काफी परेशान हैं और जल्द से जल्द इस मामले का समाधान चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button