फरीदाबाद में विस्फोटक के 50 बोरे और बरामद,दो डॉक्टरों समेत 7 गिरफ्तार

अब तक 2900 किलो विस्फोटक बरामद

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंक की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस को फरीदाबाद से दो एके-47 राइफल और करीब 360 किलोग्राम विस्फोटक बरामद हुआ है, जिससे हड़कंप मच गया है। इस मामले में आतंकी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, आतंकी मुजम्मिल का एक महिला डॉक्टर के साथ कनेक्शन जोड़ा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद में जांच के दौरान 50 बोरे और बरामद किए गए है। साथ ही खबर यह भी आ रही है कि आतंकी मुजम्मिल के करीबी इमाम के घर से यह बरामदगी हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया गया कि पुलिस इन बोरों को पिकअप गाड़ी में भरकर ले जा रही है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग मेडिकल कॉलेज से गिरफ्तार दूसरे डॉक्टर से मिली जानकारी के बाद की। इससे पहले डॉ. अदील नाम के डॉक्टर के लॉकर से भी एक एके-47 बरामद हुई थी। जांच में सामने आया कि डॉक्टरों के बीच गहरा संपर्क था। इनके तार दक्षिण कश्मीर से लेकर हरियाणा तक फैले हुए हैं।

पुलिस ऐसे आतंकियों तक पहुंची

  • श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर पुलिस को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर चिपके मिले थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो उसमें डॉक्टर आदिल अहमद राथर पोस्टर चिपकाते दिखाई दिया। डॉक्टर की खोजबीन शुरू हुई, तो उसके सहारनपुर में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने 6 नवंबर को अंबाला रोड स्थित एक अस्पताल से डॉक्टर आदिल अहमद राथर को गिरफ्तार किया।
  • पुलिस को उससे पूछताछ में कई हैरान करने वाली जानकारी मिली। शनिवार को पुलिस ने जीएमसी अनंतनाग में डॉक्टर के लॉकर से एक एके-47 बरामद की। उसने हरियाणा के फरीदाबाद के डॉक्टर मुफजिल शकील के बारे में बताया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तुरंत ही फरीदाबाद में डॉक्टर मुफजिल के ठिकाने पर दबिश दी, जहां से जहां से 350 किलो विस्फोटक और 2 एके-47 राइफलें और गोला-बारूद बरामद किया है।

ऑपरेशन अभी भी जारी है…

  • फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता ने ऑपरेशन के बारे में अहम जानकारी देते हुए कहा कि कई दिनों से इसकी जांच की जा रही थी। दोनों आतंकियों को पकड़ने के लिए फरीदाबाद पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन किया था।
  • पुलिस आयुक्त ने कहा कि आरडीएक्स व एके-47 या एके-56 मिलने की बात अफवाह है। 360 किलो विस्पोटक मिला है, जो अमोनियन नाइट्रेट बताया जा रहा है। यह ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ज्यादा जानकारी नहीं दी जा रही है। जहां यह आतंकी किराए पर रहता था। उसके मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है।

फरीदाबाद में विस्फोटक के 50 बोरे और बरामद, दो डॉक्टरों समेत 7 गिरफ्तार, अब  तक 2900 किलो विस्फोटक बरामद - Jammu and Kashmir police recovered 360 kg of  RDX and two AK 47 in Faridabad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button