गाजियाबाद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जीडीए वीसी अतुल वत्स बने हाथरस के डीएम

गाजियाबाद। गाजियाबाद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां के एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह का तबादला किया गया है। उन्हें रामपुर का सीडीओ बनाया गया है। वहीं गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) वीसी अतुल वत्स का भी तबादला कर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अब अतुल वत्स को हाथरस का डीएम बना दिया गया है। उनके स्थान पर नंद किशोर कलाल नए जीडीए वीसी बनाए गए हैं।




