सीएम रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री आवास में परिवार के साथ मनाई दीवाली, दिल्लीवासियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सीएम आवास में अपने परिवार के साथ दीवाली का त्योहार मनाया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में एक संदेश भी साझा किया। उन्होंने दिल्लीवासियों को दीवाली की शुभकामनाएं भी दीं।
उन्होंने लिखा- आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में सपरिवार पूरे विधि-विधान से दीपावली पूजन किया। मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश से समस्त दिल्लीवासियों की समृद्धि, जनकल्याण और राजधानी के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। हमारी सनातन संस्कृति, संस्कार और परंपराएं हमारे जीवन का आधार हैं। परिवार इनके संरक्षण की सबसे सशक्त कड़ी है जहां मूल्य केवल सिखाए नहीं जाते, बल्कि जिए जाते हैं।
उन्होंने आगे लिखा- यही निरंतरता हमारी सभ्यता की सबसे बड़ी शक्ति है। आज प्रज्ज्वलित हर दीप आस्था, आशा और सौहार्द का प्रतीक है जो हमारे जीवन में सुख, सद्भाव और समृद्धि का संदेश देता है। इस पावन अवसर पर आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद और भगवान श्रीगणेश की कृपा आपके जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल लेकर आए। शुभ दीपावली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button