सपा नेता के भाई की दबंगई , फॉर्च्यूनर से गाड़ी टकराने पर ड्राइवर को पीटा और तान दी पिस्टल

नोएडा। नोएडा में कार से कूड़ा गाड़ी टकराने पर मारपीट करने व फॉर्च्यूनर कार सवार व्यक्ति को पिस्टल दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आरोपी सपा नेता का भाई योगेश यादव बताया जा रहा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
सेक्टर-49 थाना पुलिस के मुताबिक, बहलोलपुर का योगेश यादव कार से शनिवार सुबह होशियारपुर गांव गया था। वहां पर कूड़ा गाड़ी कार से टकरा गई थी। इसके बाद सफाई कर्मी संजीव को पीटा। पीड़ित संजीव की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।




