फतेहपुर के संजीवनी हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्त दान शिविर का किया गया आयोजन

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। जिले के शांति नगर स्थित संजीवनी हॉस्पिटल में आज स्वैच्छिक रक्त दान शिविर का आयोजन कराया गया। यह रक्त दान शिविर पीएम नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया। जिसमें 23 लोगों ने रक्तदान किया और 7 लोगों ने अपना रक्तदान का रजिस्ट्रेशन और करवाया है जो 5 से 6 दिन में करेंगे। रक्त दान शिविर में चीफ गेस्ट डॉ• आर एस तोमर MMBS MD Medicine रहे एवं उन्होंने अपना पहला रक्तदान किया उसके साथ उन्होंने इसके फायदे के बारे में बताया।
इस कार्यक्रम के संयोजक और हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि यह पहली बार हमारे हॉस्पिटल में कार्यक्रम हुआ है और भविष्य में डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल फतेहपुर के सहयोग से इस कार्यक्रम को और भी कराते रहेंगे। जिला हॉस्पिटल से श्रीपाली, पूजा, दिव्या, आदि मौजूद रहे। रक्त दान शिविर में रक्त दाता एडवोकेट पूजा सिंह, डॉ वैभव मिश्रा, डॉ अमर सिंह, डॉ सुरभि , डॉ दीक्षा, डॉ चित्रांशी, कृष्णा, सुशील मौर्या, वैभव सिंह, अजय, नीतीश, वंश, आकाश, प्रदीप, आदि लोग मौजूद रहे।





