टंकी से गेहूं निकाल रहा था भाई, बहन ने रोका तो भड़का युवक, बहन को गंडासे से काट डाला

टंकी से गेहूं निकालकर बेचना चाहता था पुष्पेंद्र

अमरोहा/उत्तर प्रदेश। अमरोहा में टंकी से गेहूं निकालने से मना करने पर पुष्पेंद्र ने बहन रेखा (22) को गंडासे से काट डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर भागे आरोपी को पुलिस ने गांव के पास ही गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर लिया है, जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उधर, एएसपी अखिलेश भदोरिया और सीओ सिटी शक्ति सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके पर खून से सने गंडासे को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह वारदात रजबपुर थानाक्षेत्र के आरिफपुर माफी गांव में हुई। गांव में दिवंगत हरि सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी अनीता देवी, दो बेटे भूप सिंह व पुष्पेंद्र और एक बेटी रेखा थी। मंगलवार रात अनीता देवी, भूपेंद्र, पुष्पेंद्र और रेखा घर के बरामदे में सोए थे। बुधवार सुबह पांच बजे पुष्पेंद्र टंकी से गेहूं निकालने लगा। इस दौरान रेखा और अनीता ने गेहूं निकालने से मना किया तो पुष्पेंद्र भड़क गया।
पुष्पेंद्र ने टंकी से गेहूं निकालकर बेचने की बात कही। इस पर रेखा ने दोबारा गेहूं निकालकर बेचने से मना किया तो पुष्पेंद्र घर में रखा गंडासा लेकर आया और रेखा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गर्दन काटने से रेखा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद पुष्पेंद्र गंडासा फेंककर से भाग गया जिसे पुलिस ने गांव के पास ही गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर लिया।
उधर, घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एएसपी अखिलेश भदोरिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले में भूपेंद्र की तहरीर पर पुष्पेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी पुष्पेंद्र को गांव के पास ही गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button