दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में फिर हंगामा, कुर्ता-सलवार पहनकर आ गया शख्स, पुलिस ने दो संदिग्धों को दबोचा

नई दिल्ली। गांधी नगर में आयोजित दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के एक कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। ये घटना उनकी सुरक्षा में चूक के दो दिनों बाद हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें पुलिस एक शख्स को ले जाती हुई दिख रही है। उसने कुर्ता सलवार पहना हुआ है। पुलिस ने अभी तक हंगामे की वजह नहीं बताई है। बता दें कि दो दिन पहले, सीएम रेखा गुप्ता पर उनके ऑफिस में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ था। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।
आज हुए हंगामे के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स कार्यक्रम में व्यापारियों से बहस कर रहा है, फिर उसने नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने उसे बाहर निकाल दिया। दरअसल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एक जनसभा में पूर्वी दिल्ली के विकास की बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इसे प्राथमिकता देगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गांधी नगर में एक कार्यक्रम में बोल रही थीं। यह कार्यक्रम रेडीमेड गारमेंट्स के व्यापारियों ने आयोजित किया था। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पूर्वी दिल्ली को विकास के मामले में सबसे आगे रखेगी। पूर्वी दिल्ली को यमुनापार भी कहा जाता है। गुप्ता ने कहा, ‘हम एक बार फिर यमुनापार को दिल्ली के विकास में सबसे आगे रखेंगे।’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को बहुत फायदा होगा। गुप्ता ने अपने समर्थकों से कहा, ‘आपकी मुख्यमंत्री दीदी डरेगी नहीं, थकेगी नहीं, हारेगी नहीं। जब तक दिल्ली को उसके अधिकार नहीं मिल जाते, वह आपके साथ लड़ती रहेगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button