रेलवे लाया नया नियम! अब ट्रेन में नहीं ले जा सकेंगे भारी भरकम सामान, लगेगा 6 गुना तक जुर्माना

अब स्टेशन पर ही तोला जाएगा सामान

नई दिल्ली/एजेंसी। इंडियन रेलवे की तरफ से एक बड़ा अपडेट आया है, जो आपके सामने से जुड़ा है। दरअसल अब रेल यात्रियों को लगेज के मामले में भी सावधान रहना होगा, क्योंकि एयरपोर्ट की तरह ही रेलवे भी यात्रियों के सामान की जांच की नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत रेलवे स्टेशन पर चढ़ने से पहले आपका सामान तौला जाएगा। इतना ही नहीं यदि आपका सामान तय सीमा से ज्यादा वजन वाला निकला तो आपको अतिरिक्त चार्ज भी देना पड़ेगा।
भारतीय रेलवे का नया लगेज सिस्टम चालू वित्तीय वर्ष में लागू करने की योजना है। इसके तहत प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, मीरजापुर, अलीगढ़, टूंडला समेत मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर प्रवेश और निकास गेट पर इलेक्ट्रानिक वजन मशीनें लगाई जा रही हैं।
बता दें कि एसी फ‌र्स्ट क्लास में 70 किलो और एसी टू में 50 किलो तक सामान ले जाने की अनुमति होगी। वहीं स्लीपर और एसी थ्री में 40 किलो, जबकि जनरल में केवल 35 किलो तक सामान ले जाने की इजाजत होगी। अगर यात्री इस सीमा से अधिक सामान लेकर चलते हैं और पहले से बुकिंग नहीं कराई है, तो 6 गुना तक जुर्माना वसूला जा सकता है।
सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला ने बताया कि यह कदम यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों में भारी-भरकम लगेज पर नियंत्रण रखने के लिए उठाया जा रहा है। यह व्यवस्था केवल वजन ही नहीं, बल्कि आकार भी जांच के दायरे में रहेगा। यानी यदि बैग हल्का है लेकिन जगह ज्यादा घेरता है, तो भी अतिरिक्त शुल्क चुकाना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button