स्वामी प्रसाद मौर्य को थप्पड़ मारने वाले को राजू दास ने किया सम्मानित

रोहित को 11 लाख का चेक पहले ही मिल चुका है

अयोध्या/उत्तर प्रदेश। कुछ दिनों पहले यूपी के रायबरेली में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को थप्पड़ मारा गया था। थप्पड़ मारने वाले रोहित द्विवेदी को सवर्ण आर्मी ने 11 लाख का चेक दिया था। अब हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने अयोध्या बुलाकर रोहित और उसके दोस्त को सम्मानित किया। इस दौरान राजू दास ने दोनों को पगड़ी पहनाई और तलवार भेंट की।
दोनों को सम्मानित करते हुए राजू दास ने कहा कि जिस तरह से स्वामी प्रसाद मौर्य सनातन और हिंदू देवी-देवताओं पर बोलते हैं, उनके साथ ऐसा ही होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि हमें रोहित जैसे शेरों की जरूरत है। मैं उसके जज्बे को सम्मान करता हूं। स्वामी प्रसाद मौर्य जिस तरह से रामायण और गीता पर टिप्पणियां करते हैं, वह पूरी से अस्वीकार्य है। ऐसे लोग समाज में गलत संदेश देते हैं। बता दें कि 6 अगस्त को रायबरेली में स्वागत समारोह के दौरान रोहित द्विवेदी ने माला पहनाते समय पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को थप्पड़ मारा था। उनके साथ दोस्त शिवम यादव भी मौजूद थे। स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने दोनों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की थी। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने दोनों को शांतिभंग में चालान करके जेल भेज दिया था। रक्षाबंधन पर रोहित और शिवम जेल से छूटे थे।
जेल से छूटने के बाद रोहित के घर पर हिंदू संगठन के नेताओं का आना-शुरू हो गया है। कुछ दिनों पहले सवर्ण आर्मी के आशीष तिवारी ने 11 लाख का चेक रोहित को सौंपा था। इस दौरान उन्होंने स्वामी प्रसाद को जूता मारने वाले को 21 लाख देने का भी ऐलान किया था। अब हनुमानगढ़ी के महंत ने रोहित को अयोध्या बुलाकर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button