कानपुर जेल के जेलर समेत चार जेलकर्मी निलंबित, हत्यारोपी के फरार होने पर गिरी गाज

कानपुर/उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में कानपुर जेल से बंदी फरार होने की घटना के बाद जेलर मनीष कुमार समेत चार जेलकर्मियों को डीजी जेल पीसी मीणा ने निलंबित कर दिया है। वहीं कानपुर रेंज के डीआईजी जेल प्रदीप गुप्ता ने प्रकरण की जांच रिपोर्ट तलब की है।
बताते चलें कि शुक्रवार को जिला कारागार कानपुर में हत्या का आरोपी विचाराधीन बंदी असरुद्दीन फरार हो गया था। इस घटना का डीजी जेल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जेलर मनीष कुमार, डिप्टी जेलर रंजीत यादव तथा दो हेड वार्डर नवीन कुमार मिश्रा को निलंबित किया है।




