दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम खम

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर विकासखंड विजयीपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा कछरा में रक्षाबंधन के पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले व दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें दूरदराज से आए हुए पहलवानों के बीच कुश्ती का आनंद क्षेत्रीय कुश्ती प्रेमियों ने खूब उठाया। जीतने वाले पहलवानों में राम लखन बुधवापुर रमाकांत प्रतापगढ़ अनुराग शमशाबाद में इस दंगल में अपनी जीत दर्ज की।
जिसमें से फाइनल कुश्ती रमाकांत प्रतापगढ़ व नीरज पहलवान बांदा के बीच हुई काफी देर तक चली इस फाइनल कुश्ती में नीरज पहलवान बांदा ने रमाकांत प्रतापगढ़ को पटखनी देते हुए फाइनल कुश्ती जीती। फाइनल कुश्ती में मेला अध्यक्ष विजय तिवारी ग्राम प्रधान कछारा वीरभान सिंह जी के द्वारा 5000 का इनाम अपने हाथ से दिया। इस मौके पर भाजपा पिछला मोर्चा से मनोज पासवान, समाजसेवी अनिल सिंह और समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।




