स्पा सेंटर की आड़ पर देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा तो गए सारे राज, कई आपत्तिजनक चीजें बरामद
Prostitution under the guise of a spa centre, when the police raided, all the secrets were revealed, many objectionable things were recovered

दुर्ग/छत्तीसगढ़। दुर्ग जिले में देह व्यापार का खुलासा हुआ है। स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का कारोबार किया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दबिश दी जिसके बाद स्पा सेंटर की संचालिका समेत 5 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्पा सेंटर का मालिक और मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
दरअसल, मामला सुपेला थाना इलाके के नेहरू नगर का है। पुलिस के मुताबिक, सूचना के आधार पर पुलिस ने द ग्रीन डे स्पा में छापेमारी की थी। जब पुलिस ने यहां दस्तक दिया तो अनैतिक गतिविधियां देखने को मिली। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि यहां काम करने वाले लोग अलग-अलग मोबाइल नंबरों से ग्राहकों से संपर्क करते और उन्हें तरह-तरह के प्रलोभन देकर स्पा सेंटर में बुलाते थे।
पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर का गुमास्ता लाइसेंस को निरस्त करने की की कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, इस स्पा सेंटर की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी जिसके बाद टीम ने यहां छापा मारा है। अधिकारियों ने कहा कि अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर का मालिक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे में लिप्त था।
पुलिस को छापेमारी के दौरान कई चीजें यहां से मिली हैं। पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर में कुछ आपत्तिजनक चीजें की बरामद की गई हैं। इसके साथ ही 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। यहां काम करने वाली लड़कियां इन्हीं फोन से कस्टमर को बुलाती थीं। पुलिस को यहां से एक रजिस्टर भी मिला है।
पुलिस ने छापेमारी में तीन लड़कियां और दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है वह सभी सुपेशा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। कुछ लोग यहां काम करते थे तो कुछ कस्टमर बनकर आए थे।




