गुरुग्राम के गेस्ट हाउस में एएसआई ने फांसी लगाकर दी जान

हाल ही में सिटी थाने में हुआ था तबादला

गुरुग्राम। सेक्टर-38 स्थित एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार को एक एएसआई ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जिला महेंद्रगढ़ निवासी एएसआई सुनील का एक महीने पहले ही सिटी थाने से ट्रांसफर हुआ था, जहां वह फरार अपराधियों पर काम कर रहे थे। आत्महत्या की सूचना पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फारेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक महेंद्रगढ़ के सदर थाना नारनौल के गांव गहली निवासी अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर सुनील के पिता फौज से रिटायर्ड हैं। उनका भाई भी आर्मी में ही हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा 18 वर्षीय बेटी और 16 वर्षीय बेटा है। बच्चे गांव में ही रहकर नारनौल के प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं। सुनील लंबे समय से गुरुग्राम के सदर थाने में तैनात थे।
करीब एक माह पहले ही उसका ट्रांसफर सिटी थाने से प्रोक्लेम्ड आफेंडर (पीओ) स्टाफ में हुआ था। उन्हें प्रोक्लेम्ड आफेंडर्स (फरार अपराधियों) से संबंधित मामलों पर काम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शुक्रवार सुबह पीजी स्टाफ ने सुनील का शव फंदे से लटका देखा, तो हड़कंप मच गया। स्टाफ की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ही शव को फंदे से उतारकर जांच पड़ताल की।
फिर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। टीम को कमरे से शराब की खाली बोतलें भी मिली है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पीजी के अन्य निवासियों और सहकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। आत्महत्या के कारणों की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button