तेज रफ्तार टैंकर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, चालक की मौत, टोलप्लाजा पर पकड़ा गया वाहन

High speed tanker hit the tractor, driver died, vehicle caught at toll plaza

लखनऊ/उत्तर प्रदेश। राजधानी से सटे निगोहां कस्बे में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रैक्टर में जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर मय रोटावेटर हाईवे पर पलट गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक को सीएचसी मोहनलालगंज भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान निगोहां थाना क्षेत्र के रतनापुर निवासी कल्लू यादव के रूप में हुई है।
इस हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा कर टैंकर को थानांतर्गत शेखपुर टोल प्लाजा के पास से जब्त कर लिया। हालांकि, चालक का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार हाईवे पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग की प्रवृत्ति लगातार जानलेवा साबित हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से यहां स्पीड कंट्रोल और निगरानी के कड़े इंतजाम की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button