दिल्ली सरकार की नई स्कीम, अब निजी कंपनियां आपके छत पर मुफ्त में लगाएंगी सोलर पावर प्लांट

Delhi government's new scheme, now private companies will install solar power plant on your roof for free

नई दिल्ली/एजेंसी। दिल्ली में उपभोक्ता को सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए अब एक भी पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। निजी कंपनियां मुफ्त में उनके घर की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर देगी। दिल्ली में सौर ऊर्जा को बढा़वा देने के लिए रेखा गुप्ता सरकार ने नवीकरणीय ऊर्जा सेवा कंपनी (आरईएससीओ) और उपयोगिता-आधारित एकत्रीकरण (यूएलए) मॉडल की शुरुआत की है। इसमें उपभोक्ता को अपनी छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराने के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा।
सौर ऊर्जा को लेकर दिल्ली सरकार ने पहले से ही ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजनाः स्टेट टॉप-अप’ नामक योजना शुरू की है। इसके अंतर्गत 3 किलोवाट रूफटाप सोलर पैनल लगाने पर केंद्र सरकार से मिलने वाले 78हजार रुपये की सब्सिडी के साथ ही 30,000 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी (10,000 रुपये प्रति किलोवाट) मिलेगी। इससे कुल उपलब्ध सब्सिडी 1.08 लाख रुपये हो गई है। इस योजना के लिए 50 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है और अगले तीन वर्षों में 2.3 लाख घरों पर रूफटाप सोलर सिस्टम स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा, आरईएससीओ/ यूएलए मॉडल के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि दिल्ली के नागरिकों को बिना किसी अग्रिम भुगतान के सौर ऊर्जा का लाभ मिले। आरईएससीओ मॉडल में बिजली वितरण कंपनी (डिस्काम) द्वारा नियुक्त कंपनी सौर ऊर्जा संयंत्र लगाएगी।यूएलए मॉडल में डिस्काम द्वारा सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं को कोई धनराशि खर्च नहीं करनी होगी, लेकिन संयंत्र से मिलने वाली सौर ऊर्जा के उपयोग का भुगतान करना होगा। इसकी दर दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) द्वारा निर्धारित की जाएगी। यह बहुत कम होगी। यह सुविधा घरेलू एवं व्यवसायिक दोनों प्रकार के उपभोक्ताओं को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button