फतेहपुर में एंबुलेंस से हो रही थी शराब की तस्करी, दो गिरफ्तार

Alcohol was being smuggled through an ambulance in Fatehpur, two arrested

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार रात हरियाणा की अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्कर शराब बिहार लेकर जा रहे थे। इसके लिए तस्करों ने एबुलेंस का इस्तेमाल किया। वे कई राज्य भी पार कर आ चुके थे।
थरियांव थाना क्षेत्र के भारतपुर हाईवे मोड़ के पास पुलिस ने संदिग्ध एंबुलेंस रोकवाई। एंबुलेंस की चेकिंग में अंग्रेजी शराब के गत्ते लदे मिले। पुलिस ने आबकारी टीम बुलाई। आबकारी टीम की जांच में शराब हरियाणा की निकली।
एंबुलेंस सवार तस्कर बिहार प्रांत सुपौल जिला के कुमारगंज निवासी मिलन कुमार चौधरी और बिहार के सहरसा जिला भारतीय नगर निवासी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। हरियाणा सप्लाई की अंग्रेजी शराब की 75 पेटियां बरामद हुई हैं। शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है।
प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि आरोपी शराब की तस्करी कर ले जा रहे थे। हरियाणा में शराब का दाम कम हैं। बिहार में शराब प्रतिबंधित है। एंबुलेंस सीज कर दी गई है। आरोपियों के पास दो मोबाइल फोन और 1250 रुपये नकद बरामद किए हैं।
दोनों के खिलाफ शराब तस्करी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सप्लायर के बारे में पूछताछ की जा रही है। एसपी अनूप सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button