बैंक कर्मचारी ने की महिला से अभद्रता न्याय के लिए महिला पहुंची थाने

Bank employee misbehaved with a woman, woman reached police station for justice

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में स्थित बड़ौदा यूपी बैंक के कर्मचारी के ऊपर अभद्रता का आरोप लगा पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी निवासिनी रितु सिंह पटेल पत्नी धर्मवीर सिंह पटेल ने पुलिस को शिकायती पत्र में बताया कि स्वयं सहायता समूह में कार्यरत हूं नया सवेरा संकुल संगठन की अध्यक्ष हूं हमें नया सवेरा संकुल संगठन के खाते को ऑडिट करवाना था इसलिए बड़ौदा यूपी बैंक खखरेरू जिसमें खाता खुला है वहां स्टेटमेंट निकलवाने गई तो वहां पर कार्यरत कार्तिक शर्मा पुत्र ब्रिजेन्द्र कुमार शर्मा ने मुझसे बत्तमीजी से बात की और चपरासी को बोला कि चैनल बंद कर लो मैं इन्हें सबक सिखाता हूं जिसका फोटो और वीडियो मेरे पास है। समय 3.20 मिनट पर ही गेट बंद करवाया गया जब 112 को सूचना दिया गया तब गेट खोला गया।
इस संबंध में थाना प्रभारी बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि मै न्यायालय गया था यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button