नागपुर के पिपला डाकबंगला में भाजपा ग्राम पंचायत सदस्य अतुल पाटिल की हत्या, कांग्रेस सरपंच गिरफ्तार
BJP Gram Panchayat member Atul Patil murdered in Pipla Dak Bungalow, Nagpur, Congress Sarpanch arrested

नागपुर/महाराष्ट्र। नागपुर जिले में सोमवार रात हुई एक नृशंस हत्या ने पूरे राजनीतिक हलके में हलचल मचा दी है। भारतीय जनता पार्टी के युवा ग्राम पंचायत सदस्य की नृशंस हत्या के बाद इस मामले में कांग्रेस पार्टी के सरपंच की गिरफ्तारी ने गंभीर राजनीतिक मोड़ ले लिया है। सोमवार रात को पिपला डाकबंगला गांव में बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता और ग्राम पंचायत सदस्य अतुल पाटिल (उम्र 32) की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद खापरखेड़ा पुलिस ने आनन-फानन में जांच शुरू की और युवक हिमांशु कुंभलकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक अतुल पाटिल ने हिमांशु से कुछ पैसे उधार लिए थे और अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी पैसे को लेकर विवाद के चलते हत्या की गई होगी।
हालांकि मामले ने उस समय नाटकीय मोड़ ले लिया जब पुलिस ने पिपला डाकबंगला गांव के सरपंच विष्णु कोकड़े को गिरफ्तार कर लिया। दिलचस्प बात यह है कि कोकड़े कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेता हैं और नागपुर जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष मुक्ता कोकड़े के पति हैं। इसलिए जिले की राजनीति में हलचल मच गई है। क्योंकि एक सत्ताधारी दल के प्रतिनिधि पर विपक्षी दल के कार्यकर्ता की हत्या का आरोप लगा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अब इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है कि हत्या सिर्फ पैसों का विवाद था या इसके पीछे कोई राजनीतिक रंजिश थी। पता लगाया जा रहा है कि पाटिल और कोकड़े के बीच पहले से कोई राजनीतिक मतभेद तो नहीं था। कुछ स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस को दोनों के बीच तनाव की घटनाओं का जिक्र किया है। इस मामले के चलते फिलहाल पिपला डाकबंगला इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क है।
अतुल को 21 जून तक पुलिस हिरासत में भेजादोनों आरोपियों को प्रथम श्रेणी न्यायालय में पेश किए जाने पर अतुल को 21 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। जबकि विष्णु कोकड़े को 19 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। थानेदार अरविंद कुमार कटलाम और एपीआई प्रशांत पाटनकर इस बात की जांच कर रहे हैं कि इस घटना में और भी आरोपी शामिल हैं या नहीं।




