शादी के बाद पोर्न शूट करने लगे पति-पत्नी, मास्क लगाकर करते थे रिकॉर्डिंग,खुली मामले की पोल

After marriage, the husband and wife started shooting porn, they used to record wearing masks, the matter was exposed

गाजियाबाद। साइबर क्राइम थाना पुलिस की पकड़ में आए ऑनलाइन अश्लील वीडियो बनाने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड शनिवार को भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपित ने एनसीआर की कई युवतियों को अश्लील वीडियो बनाने के लिए 20-25 हजार रुपये वेतन पर रखा हुआ है। युवतियों की आइडी भी आरोपित ने ही बनाकर दी थीं। इन्हीं आईडी से जुड़े बैंक खाते में धनराशि ट्रांसफर होती है। पुलिस ने बैंक को पत्र लिखकर खाते से जुड़ी जानकारी मांगी है।
बजरिया के होटल में किराए पर कमरा लेकर ऑनलाइन अश्लील वीडियो बनाने वाले गिरोह के एक दंपती एवं एक युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि लालकुआं के पास स्थित पंचशील कालोनी निवासी अनुज त्यागी गिरोह का सरगना है। उसने ही युवतियाें को काम पर रखा था।
एक दंपती जिसने स्वजन को बिना बताए कुछ ही दिन पूर्व शादी की थी, वह भी आरोपित के लिए काम करते थे। मास्क लगाकर दंपती खुद भी किराए पर कई जगह होटल लेकर कई दिनों से ऑनलाइन अश्लील वीडियो बना रहे थे। जिस वेबसाइट पर ऑनलाइन वीडियो चलाए जा रहे थे, उस पर वीडियो देखने वाले को प्रति मिनट करीब 100 रुपये का भुगतान करना पड़ता है।
बजरिया के महादेव होटल में ही युवक ने चार जून को कमरा लेकर रोजाना सुबह करीब 10 बजे से छह बजे के बीच ऑनलाइन वीडियो बनाकर डाले हैं। वेबसाइट पर दोनों युवतियों के आईडी तीन दिन से निष्क्रिय हैं। वेबसाइट पर मौजूद कई युवतियों की आईडी गाजियाबाद से ही संचालित किए जाने की जानकारी भी पुलिस को मिली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपिताें के पकड़े जाने पर स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button