डाइनामाइट को समझा खिलौना, बैटरी से तार जोड़ते ही कमरे में हुआ धमाका, चार बच्चे हो गए घायल

Dynamite was thought to be a toy, as soon as the wire was connected to the battery, there was an explosion in the room, four children got injured

बैतूल/मध्य प्रदेश। बैतूल जिले में खेल-खेल में बच्चों ने डायनामाइट बैटरी से जोड़ दिया, जिसके बाद डायनामाइट फट गया और बच्चे घायल हो गए। बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया और प्राथमिक इलाज किया गया। गनीमत यह रही कि किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई।
दरअसल, पूरी घटना बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम मिलानपुर की है, जहां सोमवार दोपहर को चार बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। और घर आते समय अपने साथ डायनामाइट जैसा कुछ उठाकर ले आए और अपने घर में खेलने लगे। अपने साथ लाए डायनामाइट को घर में रखी बैटरी से जोड़ दिया, जिससे धमाका हो गया और चार बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर बच्चों की मां संगीता सलामे कमरे में गई तो वहां धुंआ था और बच्चे घायल थे। उनके हाथ पैर से खून निकल रहा था। दोनों परिवार के बच्चों को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां बच्चों का इलाज किया गया है।
इस घटना पर डॉक्टर रंजीत राठौर ने बताया कि ग्राम मिलानपुर के चार बच्चे घायल अवस्था में अस्पताल लाए गए थे। उनका इलाज जारी है। बच्चों के हाथ पैर और मुंह में किसी चीज के फटने से चोट आई है। संभवत डायनामाइट हो सकता है, जिसके फटने से उससे चोट आई हैं। इस घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि फटने वाली चीज क्या थी। डायनामाइट था तो बच्चों को कहां से मिला था?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button