उत्तर पूर्वी जिले के साइबर थाने का एसआई और जीटीबी एनक्लेव थाने की महिला एसआई 50 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा कर हुए फरार

SI of Cyber ​​Police Station of North East District and woman SI of GTB Enclave Police Station absconded after committing fraud of Rs 50 lakh

  • साइबर थाने का सब इंस्पेक्टर 15 दिन से गायब, फोन बंद
  • 50 लाख रुपये के फर्जीवाड़े में शामिल, तीन केस दर्ज
  • महिला सब इंस्पेक्टर के साथ फरार, दोनों का अफेयर

दिल्ली ब्यूरो। नॉर्थ-ईस्ट जिला साइबर थाने का एक सब इंस्पेक्टर (एसआई) करीब 15 दिन से गायब है। एसआई का फोन भी बंद है। पुलिस ने तफ्तीश की तो खुलासा हुआ कि एसआई ने अपने तीन केसों में फ्रीज बैंक खातों से फर्जीवाड़ा कर 50 लाख 45 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि साइबर थाने का एसआई शाहदरा जिले के जीटीबी एनक्लेव थाने में तैनात शादीशुदा सब इंस्पेक्टर के साथ फरार है। दोनों की गुमशुदगी भी दर्ज की गई है।
पुलिस अफसरों के मुताबिक, एसआई अंकुर मलिक विवेक विहार इलाके में किराए पर रहते थे। वह मूल रूप से पश्चिमी यूपी से हैं। एक हादसे की वजह से पत्नी को लकवा मार गया। दोनों का एक बच्चा है। दोनों गांव में रहते हैं। एसआई नॉर्थ-ईस्ट जिला साइबर थाने में 11 मार्च 2024 से तैनात हैं। एसआई ने 17 मार्च को इलाज के लिए जगप्रवेश चंद्र अस्पताल के लिए रवानगी करवाई। डॉक्टर का सात दिन का रेस्ट लिखा हुआ कार्ड जमा करवाया। मेडिकल रेस्ट खत्म हुआ तो वह 24 मार्च को थाने नहीं पहुंचे। कोई जानकारी भी नहीं भिजवाई और फोन भी बंद मिला। लिहाजा अबसेंट लगा दी गई।
विवेक विहार थाने में 27 मार्च को गुमशुदगी भी दर्ज करवा दी गई। करीब एक साल की तैनाती के दौरान एसआई अंकुर को कई केसों की तफ्तीश और कई शिकायतों की जांच सौंपी गई थी। परिवार और स्टाफ का उनसे कोई कॉन्टैक्ट नहीं हो पा रहा था। लिहाजा साइबर थाना पुलिस ने फाइनैंशल ट्रांजैक्शन के जरिए खंगालना शुरू किया। इससे कुछ गड़बड़झाला सामने आया। फिर उनका ऑफिशल मेल चेक किया गया। इससे खुलासा हुआ कि एसआई ने तीन केसों में फ्रीज बैंक खातों से 15 लाख 20 हजार, 17 लाख 50 हजार और 17 लाख 75 हजार रुपये रिलीज करने के ऑर्डर कोर्ट से लिए हैं।
पुलिस ने तीनों खाताधारकों को बुलाया तो उन्होंने कोर्ट में अर्जी दायर करने या पैसा अपने खाते में आने से साफ इनकार कर दिया। जांच की तो पता चला कि 50 लाख 45 हजार रुपये डेढ़ महीने के दौरान इंडियन ओवरसीज बैंक में शादाब नाम के शख्स के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे। जांच में यह खुलासा होने और कुछ अन्य के इस फ्रॉड में शामिल होने के मद्देनजर आला अफसरों को जानकारी दी गई। इसके बाद नॉर्थ-ईस्ट जिला साइबर थाने में एसआई को नामजद करते हुए तीन केस दर्ज कर लिए गए। पुलिस अब आरोपी एसआई की तलाश कर रही है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिन तीन खातों से यह रकम निकाली गई है, उनके धारकों के फर्जी दस्तावेज बनाए गए। इनके जरिए कोर्ट में अर्जी दायर की गई और रकम रिलीज करने के ऑर्डर लिए गए। बैंक का खाता खोला गया, जिसमें तीनों केसों में फ्रीज बैंक खातों से रकम ट्रांसफर करवाई गई। जीटीबी एनक्लेव थाने में तैनात एक शादीशुदा महिला सब इंस्पेक्टर भी उसी दिन से लापता है। इसकी गुमशुदगी उसी थाने में दर्ज करवाई गई है। जांच में पता चला कि महिला एसआई और अंकुर का अफेयर ट्रेनिंग के समय से था। दोनों एक ही बिरादरी से हैं। अंकुर शादीशुदा था, इसलिए महिला एसआई ने दिसंबर 2024 में शादी कर ली। अब दोनों एक साथ फरार हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button