फतेहपुर के बिंदकी में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे दो अवैध नर्सिंग होम सीज, संचालकों पर मुकदमा दर्ज
Two illegal nursing homes running without registration in Bindki of Fatehpur were seized, case registered against the operators

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले के बिंदकी में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मरीज के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्यवाही करते हुए छापेमारी किया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉक्टर इश्तियाक अहमद के नेतृत्व में टीम ने पुलिस बल के साथ दो अवैध नर्सिंग होम पर छापेमारी की। बिंदकी के ललौली रोड जाफराबाद मोड़ के पास स्थित विकास नर्सिंग होम और कुशवाहा पॉलीक्लिनिक को बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित किया जा रहा था। यहां पर कोई प्रशिक्षित चिकित्सक भी नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग को इन अस्पतालों के बारे में शिकायत मिली थी। सोमवार रात को की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
एसीएमओ डॉक्टर इश्तियाक अहमद ने बताया कि दोनों नर्सिंग होम को सीज कर दिया गया है। साथ ही अवैध संचालन के लिए दोनों संस्थानों के संचालकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया गया है। किसी भी प्रकार का पंजीकरण और डॉक्टर न होने के कारण टीम ने दोनों नर्सिंग होम सील कर दिए। एसीएमओ ने बताया कि दोनों नर्सिंग होम का पंजीकरण नहीं था। कोई डॉक्टर भी मौजूद नहीं मिला। दोनों नर्सिंग होम सील कर दिए गए हैं।




