गाजियाबाद में टीबी मरीजों की सूचना देने पर इनाम की बौछार, दो महीने में बांटे 16 लाख

टीबी मरीज बताओ, इनाम पाओ योजना के तहत खूब हो रही धनवर्षा

गाजियाबाद। इस वर्ष के अंत तक पूरे देश से टीबी को खत्म करने की योजना में अब इनाम के लिए खूब तिजोरी खोली जा रही है। तीन साल में टीबी रोगी बताने पर स्वास्थ्य विभाग ने 97 लाख से अधिक रुपये का इनाम दिया है। वर्ष 2023 में 24 लाख, 2024 में 55 लाख और विगत दो महीने में 16 लाख रुपये इनाम बंटा है। यह इनाम प्राइवेट क्लीनिक, अस्पताल, एनजीओ के अलावा गांव और कॉलोनी के लोगों को दिया गया है। इसके तहत सूचना देने पर 500 रुपये और नोटिफिकेशन पर संबंधित चिकित्सक को 500 रुपये दिए जाते हैं। यह योजना पड़ोस में बुखार, खांसी और सांस के गंभीर मरीजों पर कड़ी निगरानी के लिए सहयोगी साबित हो रही है।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर टीबी नियंत्रण को एक जनवरी से शुरू हुआ सौ दिन का अभियान 24 मार्च को समाप्त हो गया है। सीएमओ डा. अखिलेश मोहन के अनुसार, इस दौरान जिले के 7,97,859 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। घर-घर जाकर टीबी के संदिग्ध मरीजों की जांच करने पर 6242 टीबी संक्रमित मिले। सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है।
इस अभियान में सबसे अधिक प्राइवेट चिकित्सक, एनजीओ और क्षेत्र के समाजसेवियों की भूमिका अच्छी रही। इसी के चलते सबसे अधिक इंसेंटिव (इनाम) बांटा गया। वितरित इनाम की धनराशि 16 लाख रुपये से अधिक है। अगले दो महीने में 20 लाख रुपये से अधिक इनाम बांटने का लक्ष्य है। इसके अलावा डीएसटीबी ड्रग सेंसिटिव-ट्यूबरकुलोसिस (डीएसटीबी) डाट्स से दवाएं देने वाले को एक हजार और डीआरटीबी डाट्स से दवा देने वाले को पांच हजार रुपये का इंसेंटिव दिया जाता है। सलाहकार बोर्ड की हुई बैठक कमला नेहरूनगर स्थित भारतीय चिकित्सक एवं होम्यौपेथी भेषज संहिता आयोग कार्यालय में मंगलवार को वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड की छठी बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डा. एमसी शर्मा ने की। आयोग के निदेशक डा.रमन मोहन सिंह के अनुसार बोर्ड में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इनमें कुछ संशोधित सूची के प्रकाशन को भी मंजूरी मिली है।
खांसते पहुंच रहे मरीजों को मास्क लगाकर देख रहा स्टाफ
सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में इन दिनों मौसम में बदलाव के चलते खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्यकर्मी अब मास्क लगाकर मरीजों को देख रहे हैं। चिकित्सक भी ओपीडी में बिना मास्क के मरीज नहीं देख रहे हैं। मरीजों को भी मास्क लगाकर आने की सलाह दी जा रही है।
जिला एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डा. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को ओपीडी में कुल 2334 मरीजों में 1021 महिला, 645 पुरुष और 353 बीमार बच्चे पहुंचे। बुखार के 315 मरीजों में भी 21 बच्चे शामिल रहे। 112 मरीज भर्ती हैं। इनमें 19 मरीज नए शामिल हैं। संयुक्त अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे कुल 1092 मरीजों में 121 बच्चे शामिल रहे। कुत्ते के काटने पर एंटी रेबीज वैक्सीन की पहली डोज लगवाने 192 और दूसरी व तीसरी डोज लगवाने कुल 285 लोग पहुंचे।

प्राइवेट नोटिफिकिशन का बढ़ा ग्राफ

वर्षकुल नोटिफिकेशनप्राइवेट नोटिफिकेशन
2022150814124
2023191617927
2024205178620
202543151483

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button