बिल्ली ने रास्ता काटा तो पीटकर मार डाला, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, मुरादाबाद में हैरान करने वाली घटना

When the cat crossed the road, he was beaten to death, then set on fire by pouring petrol, a shocking incident in Moradabad

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश। मुरादाबाद में शुक्रवार को एक महिला और उसके दोस्तों ने कथित तौर पर एक बिल्ली को आग के हवाले कर दिया, क्योंकि बिल्ली ने उनका रास्ता काट दिया था। महिला और उसके दोस्तों ने जंगली बिल्ली को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। पीट-पीटकर बिल्ली को मार डाला। इसके बाद उस पर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। बिल्ली को पीटते और जलाते हुए का वीडियो किसी ने बना लिया। इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह घटना वायरल हो गई। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
महिला और उसके दोस्त बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान एक जंगली बिल्ली सड़क पार कर गई। इससे महिला काफी गुस्से में आ गई। उन्होंने बिल्ली को पकड़ लिया। वायरल वीडियो में बिल्ली से क्रूरता का मामला सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग बाइक के पास खड़े होकर जंगली बिल्ली को पकड़ते और बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। पिटाई के कारण बिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो दिल्ली ने संज्ञान लिया। ब्यूरो से मिले मेल के आधार पर वन विभाग के अधिकारियों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो राजीव सिंह नामक एक फेसबुक पेज से अपलोड किया गया था। इसके आधार पर वन विभाग ने जांच शुरू की। वन्य प्राधिकारी गौरव कुमार की शिकायत पर पुलिस ने फैजुल्लागंज बीट में मामला दर्ज कर लिया है। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने प्रिया नाम की महिला को भी नामजद किया है। हालांकि, पुलिस को गांव में कोई प्रिया नाम की महिला नहीं मिली है।
वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत यह एक गंभीर अपराध माना जाता है, जिस पर कड़ी सजा का प्रावधान है। ऐसे में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के दायरे में लाए जाने की बात कही जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button