दिल्ली में आईएफएस अधिकारी ने की खुदकुशी, बिल्डिंग से कूदकर दी जान

IFS officer commits suicide in Delhi, commits suicide by jumping from a building

नई दिल्ली। दिल्ली में चाणक्यपुरी से एक अधिकारी द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि चाणक्यपुरी इलाके में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के एक अधिकारी ने इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी आत्महत्या करने का कारण नहीं पता चला है। पुलिस की जांच के बाद ही आईएफएस अधिकारी की मौत का कारण सामने आ सकेगा। फिलहाल पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं। पुलिस ने मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान 35 से 40 साल के जितेंद्र रावत के रूप में हुई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आईएफएस अधिकारी जितेंद्र रावत उत्तराखंड के रहने वाले थे।
पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में यह जानकारी सामने आई है कि जितेंद्र डिप्रेशन में थे और उनका इलाज भी चल रहा था। वह चाणक्यपुरी में एमईए की रेजीडेंशियल सोसायटी में पहली मंजिल पर रहते थे, लेकिन शुक्रवार सुबह पांच बजे उन्होंने चौथी मंजिल पर जाकर छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उनकी मां घर पर अकेली थीं। उनकी पत्नी और दो बच्चे देहरादून में रहते हैं। बताया गया कि उनकी पोस्टिंग एमईए में थी। वहीं, सुबह के समय जब आसपास के लोगों को इस घटना के बारे में जानकारी हुई तो तरह-तरह चर्चाएं शुरू हो गईं। कोई इस घटना को पारिवारिक कलह तो कोई दूसरे एंगल से जोड़ रहा है। हालांकि, घटना के पीछे का सच क्या है, यह अभी जांच का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button