माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं से पटी राम नगरी, 20 लाख लोगों के आने की संभावना,पांच बजे से होंगे दर्शन
Ram Nagari is filled with devotees on Magh Purnima, 20 lakh people are expected to come, Darshan will be available from 5 o'clock

अयोध्या/उत्तर प्रदेश। सरयू की लहरों के समानांतर ही रामनगरी में आस्था का भी उफान तेज है। मंगलवार को भी 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। बुधवार को माघ पूर्णिमा का स्नान है। इस दौरान अयोध्या में 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए अयोध्या में स्कूल भी 14 फरवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं।अयोध्या धाम में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। डायवर्जन का दायरा पहले की तुलना में बढ़ा दिया गया है।
रामलला का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना अनवरत जारी है। स्थिति यह है कि विद्यालयों को बंद करना पड़ा है और सभी पहुंच मार्गों पर वाहनों का तांता लगा हुआ है। अनुमान है कि मंगलवार को लगभग 10 लाख लोग अयोध्या धाम में हैं। दर्शन करके जितने श्रद्धालु धाम से बाहर जा रहे हैं, उससे अधिक आने वालों की कतार में हैं। दर्शन अवधि बढ़ाने के बाद भी समय कम पड़ रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनवरत प्रयास कर रहे हैं।
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने अंबेडकरगनर, सुल्तानपुर, बाराबंकी, रायबरेली व अमेठी जिले के बॉर्डर पर वाहनों के लिए होल्डिंग एरिया बनाया है। इसके बाद भी वाहनों का प्रेशर हाईवे पर देखने को मिल रहा है। लोग पैदल ही अयोध्या की ओर जा रहे हैं। वहीं, अयोध्या शहर में टेढ़ी बाजार से पहले उदया चौराहे पर ही शहर के अंदर पहुंच रहे चार पहिया वाहनों को पार्किंग एरिया में खड़ा कराया जा रहा है। वहां से पैदल राम जन्मभूमि मंदिर तक भक्त रास्ता तय कर रहे हैं।
आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि लगातार भारी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं। जिला प्रशासन के लिए सभी को दर्शन मुहैया करवाना चुनाैती है। अयोध्या की अपनी एक क्षमता है, फिर भी सभी को दर्शन करवाने के प्रयास हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का सहयोग मिल रहा है। न्यूनतम असुविधा हो और ज्यादा से ज्यादा लोगों को दर्शन हो, इस पर ही काम किया जा रहा है। हाईवे पर जाम की स्थिति नहीं है। कई जगहों पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है।
राम मंदिर में रोजाना तीन लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन पूजन कर रहे हैं। मंदिर सुबह 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक खोला जा रहा है। इसके बावजूद बहुत सारे श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। एक श्रद्धालु को राम मंदिर में लाइन में लगकर दर्शन करने में दो से तीन घंटे लग जा रहे हैं। भीड़ का आलम यह है कि व्यवस्थाएं देने में प्रशासन व राम मंदिर ट्रस्ट के पसीने छूट रहे हैं। राम मंदिर परिसर में स्थित लाॅकर की सुविधा कम पड़ गई है। ऐसे में बहुत सारे श्रद्धालु अपने सामान व मोबाइल लेकर अंदर दर्शन करने के लिए चले जा रहे हैं। प्रशासन श्रद्धालुओं को सु
अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अयोध्या उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की एक बैठक की गई। चर्चा की गई कि दर्शनार्थियों के साथ स्थानीय नागरिकों की हित को भी ध्यान में रखा जाए। बैठक में मांग उठाई गई कि स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों को हो रही भारी दिक्कत को देखते हुए उनके आधार कार्ड व व्यापारी कार्ड को पास माना जाए। जरूरी आवश्यक रोजमर्रा की चीजों का आवागमन मेला क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से बिना रोक-टोक के सुनिश्चित करवाया जाए। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति न होने से किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय व्यापारियों को एक पटरी से दूसरी पटरी पर जाने के लिए और अवरुद्ध न किया जाए। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्त, महामंत्री नंदलाल गुप्त, वरिष्ठ व्यापारी नेता विनोद श्रीवास्तव, अचल गुप्त, राधेश्याम गुप्त, प्रेम सागर मिश्र, अश्वनी गुप्त, आनंद कसौधन, विनोद पाठक, अनिल मौर्य, श्याम सुंदर कसेरा व विकास गुप्त मौजूद रहे।




