दिल्ली में खिलेगा कमल या बरकरार रहेगा केजरीवाल का जादू?

जानें मतदान के बाद क्या है एग्ज़िट पोल के अनुमान

नई दिल्ली/एजेंसी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत 70 सीटों पर बुधवार को मतदान संपन्न हो गए। इसके साथ ही एग्जिट पोल के अनुमान भी सामने आने लगे। इस बार के विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। वहीं, कांग्रेस ने भी इस बार अपना पूरा दम लगाया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। लेकिन मतदान के बाद सभी की निगाहें अब एग्जिट पोल की तरफ है। आपको बता दें कि दिल्ली में सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत होती है।
Exit polls के अनुमान
– Peoples Pulse ने अपने एग्जिट पोल में बीजेपी को 51 से 60 सीटें दी है। वहीं, आम आदमी पार्टी के खाते में यहां 10 से 19 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही है। कांग्रेस का खाता नहीं खुल रहा है।
– Matrize ने 35 से 40 सीटें भाजपा को दी है जबकि 32 से 37 सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में जाती हुई दिखाई दी है। वहीं, कांग्रेस का खाता खुल सकता है और पार्टी एक सीट पर जीत हासिल कर सकती है।
– JVC की बात करें तो भाजपा 39 से 45 सीट के बीच जीत हासिल कर सकती है। वही, आम आदमी पार्टी को 22 से 31 सीटें जबकि कांग्रेस के खाते में दो सीटें जा सकती हैं।
– P-Marq के मुताबिक बीजेपी 39 से 49 सीटें, आम आदमी पार्टी 21 से 31 सीटें जबकि कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है।
– People’s Insight ने भाजपा को 40 से 44 सीटें दी है जबकि आम आदमी पार्टी 25 से 29 सीटें और कांग्रेस एक सीट पर जीत हासिल कर सकती है।
– Chanakya की बात करें तो भाजपा को 39 से 44 सीटें मिल सकती है। वहीं 25 से 28 सीटें आम आदमी पार्टी को मिल सकती है जबकि कांग्रेस को दो से तीन सीटें हासिल हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button