पीडब्ल्यू के कार्यों में देखी जा रही है घोर मनमानी, सड़क निर्माण में घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग
Gross arbitrariness is being seen in the works of PWD, use of domestic gas cylinders instead of commercial gas cylinders.

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। नगर पंचायत खखरेरू क्षेत्र के रक्षपालपुर तिराहा में इन दिनों घोर लापरवाही पी डब्ल्यू डी द्वारा देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार पी डब्ल्यू डी द्वारा रक्षपालपुर में रोड के किनारे दोनों साइड सफेद पट्टी खींची जा रही है जिसमें कमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग न करके कम खर्च में राजस्व को चूना लगाते हुए घरेलू सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है। घरेलू गैस सिलेंडर महंगे होने से गरीब उपभोक्ताओं के ऊपर मंहगाई का भार पड़ रहा है जिससे गरीब उपभोक्ताओं की जेबें ढीली हो रही है।
जबकि घरेलू सिलेंडर अन्य कार्य के लिए सरकार द्वारा प्रतिबंधित है व होटलों, प्रतिष्ठानों, किसी भी अन्य कार्य के लिए कमर्शियल सिलेंडर होना अनिवार्य है। जबकि खुले आम रक्षपालपुर तिराहा में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है।शासन के नियमों को खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है जबकि विभाग द्वारा जिम्मेदार अधिकारीयों का ध्यान इस तरफ नहीं जा रहा है। इस संबंध में पी डब्ल्यू डी के जेई राम लखन से बात करने पर बताया कि नहीं हमारे यहां कमर्शियल सिलेंडर ही उपयोग किया जाता है जबकि तस्वीरे कुछ और ही बयां कर रही है।




