फतेहपुर में खिलौना लदे लोडर में लगी आग, चालक व मालिक ने बचाया पांच लाख का सामान, वाहन जलकर राख

Fire broke out in a loader loaded with toys in Fatehpur, driver and owner saved goods worth five lakhs, vehicle burnt to ashes

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले के चौडगरा कस्बे में कानपुर-प्रयागराज हाईवे स्थित गोविंदपुर मोड़ के पास खिलौनों से लदे लोडर में सोमवार शाम को आग लग गई। चालक व मालिक ने सामान को बचा लिया, पर वाहन जलकर राख हो गया। खिलौने से लदा लोडर कानपुर से संगम प्रयागराज जा रहा था। गोविंदपुर मोड़ पर पहुंचते लोडर के केबिन से धुआं निकलने लगा।
चालक रविकुमार साहू व खिलौने के मालिक सुनील कुमार ने वाहन रोक कर स्थानीय सद्दाम हुसैन के साथ मिलकर सामान उतार लिया। कुछ ही देर बाद पूरा वाहन धू धूकर जलने लगा। लोगों ने पानी व धूल के सहारे आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वाहन जल गया। कानपुर के कर्रही निवासी सुनील कुमार ने बताया कि पांच लाख का सामान स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button