पृथ्वी के करीब आ रही तबाही, क्रिसमस से पहले गुजरेगा व‍िशाल एस्टेरॉयड, वैज्ञानिकों ने बताया खतरा?

Destruction is coming closer to the Earth, a huge asteroid will pass before Christmas, scientists said it is a danger?

  • पृथ्वी के करीब से एक विशाल एस्टेरॉयड गुजरने वाला है
  • इस एस्टेरॉयड का आकार 120 फीट लंबा है
  • वैज्ञानिक इस एस्टेरॉयड को ट्रैक कर रहे हैं

वॉशिंगटन/एजेंसी। पृथ्वी के करीब से एक एस्टेरॉयड गुजरने वाला है। इस एस्टेरॉयड का नाम 2024 XN1 है, जिस पर वैज्ञानिक बारीकी से नजर रख रहे हैं। क्रिसमस से एक दिन पहले 24 दिसंबर को यह पृथ्वी के सबसे करीब से गुजरेगा। यह एस्टेरॉयड लगभग 120 फीट लंबा है। यह पृथ्वी से 7,209,861 किमी की दूरी से गुजरेगा। यह चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की औसत दूरी का 16 गुना है। इसकी स्पीड की बात करें तो यह 23,726 किमी प्रति घंटे से यात्रा कर रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इससे पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है।ऐसे एस्टेरॉयड शुरुआती सौर मंडल को समझने में मदद करते हैं। नासा इसे आधुनिक ट्रैकिंग तकनीक से बारीकी से देख रहा है ताकि इसके रास्ते को बेहतर समझा जा सके। हालांकि इस एस्टेरॉयड से कोई खतरा नहीं है, लेकिन इसकी उपस्थिति हमारे ग्रह के सुरक्षा प्रयासों को जारी रखने की जरूरत की याद दिलाती है। 2024 XN1 पृथ्वी के पास से गुजरने वाले अगले पांच एस्टेरॉयड में सबसे बड़ा है।
नासा के ‘एस्टेरॉयड वॉच’ डैशबोर्ड द्वारा ट्रैक किया जा रहा है। यह डैशबोर्ड उस एस्टेरॉयड को ट्रैक कर रहा है, जिसका व्यास लगभग 120 फीट है। यह डैशबोर्ड पृथ्वी के पास से गुजरने वाले एस्टेरॉयड और धूमकेतुओं की जानकारी देता है। लोग इसके जरिए इनके आकार और स्पीड की जानकारी देख सकते हैं। आने वाले अन्य एस्टेरॉयड को भी वैज्ञानिक पृथ्वी के लिए कोई खतरा नहीं मानते हैं।
एस्टेरॉयड पृथ्वी के लिए बड़ा खतरा हैं। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि डायनासोर की अधिकांश प्रजाति को एक एस्टेरॉयड ने खत्म कर दिया था। नासा इन खतरों से निपटने की तैयारी कर रहा है। नासा ने डार्ट मिशन भी चलाया, जिसके जरिए एस्टेरॉयड की दिशा को बदला गया था। वैज्ञानिकों का मानना है कि एस्टेरॉयड की दिशा बदलने से पृथ्वी की ओर आने वाले खतरों को रोका जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button