मंदिर में आने वाले बाहर के लोगों से मंत्र पढ़वाएं, नहीं तो खतना चेक करें : भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर

बीजेपी विधायक बोले- हिंदुओं को दरगाह नहीं तीर्थस्थलों पर जाना चाहिए

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी से विधायक और भाजपा नेता नंद किशोर गुर्जर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने दरगाहों को लेकर कहा कि वहां पर हिंदू लोगों को नहीं जाना चाहिए क्योंकि उसके भीतर जिहादी दबे पड़े हैं, जिन्होंने दुराचार किया और बेटियों को जौहर करने पर मजबूर किया। गुर्जर ने कहा कि मंदिरों में जाने वाले संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जानी चाहिए। उनसे मंत्र पढ़वाना चाहिए। न पढ़ पाएं तो खतना चेक करना चाहिए। अगर वह गैर हिंदू निकलता है तो उसे पुलिस को सौंप देना चाहिए।
गुर्जर ने कहा, ‘हिंदू को ऐसी जगह (दरगाह पर) नहीं जाना चाहिए जहां नीचे कोई ऐसा जिहादी मरा-दबा हुआ पड़ा हो। उसमें जाकर हिंदू अगर माथा पटकता है तो इससे बड़े दुर्भाग्य की बात नहीं है। ईश्वर के रूप अनेक हैं। उनके पास जाएं लेकिन दरगाह के अंदर तो जिहादी दबे हैं, जिन्होंने यहां दुराचार किए, बेटियों को जौहर करने को मजबूर किया। ऐसे लोग दबे हुए हैं और उनके ऊपर कीड़े पड़े हैं। कोई जाकर उनके यहां माथा पटक रहा है तो ये दुर्भाग्य की बात है।
गुर्जर यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि खुद जो मुस्लिम हैं, वो अरब देशों में मक्केश्वर महादेव की पूजा कर रहे हैं। तो जब भोलेनाथ को मुस्लिम ही मान रहे हैं। मौलवी भी उम्मीद है कि महादेव का अभिषेक करेंगे। अभी पिछले दिनों एक प्रत्याशी ने किया है। खाने-पीने के सामान में मूत्र और थूक मिलाने की घटना पर बोलते हुए नंद किशोर गुर्जर ने कहा, ‘मंदिरों में लोग कलावा बांधकर अंदर जाते हैं। टीका लगाकर लव जिहाद की घटनाएं सामने आ रही हैं। हमारे अपने कार्यकर्ताओं ने शुरू किया है कि जो लोग डाउटफुल हैं, उनको चेक करिए। जो लोग मंत्र पढ़ सकते हैं वो तो ठीक है, मंत्र नहीं पढ़ते हैं तो उनको जाकर तलाशी लेना चाहिए कि इनका खतना हुआ है कि नहीं हुआ है। अगर खतना हुआ है और तिलकर लगाकर घुस रहे हैं तो निश्चित तौर पर दोषी हैं। उन्हें पुलिस को दिया जाएा
गुर्जर ने आगे कहा, नेहरू लियाकत समझौते के आधार पर देश का बंटवारा हुआ है। हमारी मान्यताओं और संस्कृति का सम्मान करेंगे, ये उस समझौते में है। आज पाकिस्तान के जैसे हालात हैं। यहां सब लोग मजे में हैं लेकिन मौलवी और कठमुल्ले जिस तरह के बयान देते हैं… कभी एक बार भी नहीं बोलते कि ये जो जिहाद है… मूत्र तक डाल दे रहे हैं। थूक दे रहे हैं… उनके खिलाफ एक बोल भी नहीं बोलते… ये बड़ी साजिश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button