उत्तराखंड में नाबालिग से रेप कर वीडियो किया वायरल, आरोपी दिलबर खान गिरफ्तार

Minor raped in Uttarakhand, video made viral, accused Dilbar Khan arrested

चमोली/उत्तराखंड। चमोली जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। चमोली के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया थाने की ओर से थराली थाने को स्थानांतरित एक जीरो प्राथमिकी पर कार्रवाई करते हुए दिलबर खान को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। दिलबर खान नाई की दुकान चलाता है। उस पर नाबालिग लड़की से रेप का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर लोग आक्रोशित हो गए हैं। सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है।एसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि दिलबर खान ने पहले उनकी बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका वीडियो बनाकर उसे डराने-धमकाने लगा। सर्वेश पंवार ने बताया कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। आरोप कथित तौर पर लव जिहाद का भी लग रहा है।
आरोपी दिलबर खान को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस पूरे मामले में एसपी ने इलाके में शांति व्यवस्था की बहाली की बात कही है। उन्होंने बताया कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है। इलाके में शांति व्यवस्था कायम है। उन्होंने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की है। दरअसल, पिछले दिनों भी इलाके में इसी प्रकार का मामला सामने आया था। इसके बाद माहौल गरमाया था।
इससे पहले, पिछले माह चमोली जिले की नंदानगर तहसील में नाई की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति पर नाबालिग लड़की को कथित तौर पर आपत्तिजनक इशारे करने का आरोप लगा था। इस प्रकार का मामला सामने आने के बाद स्थिति गरमा गई थी। इसके बाद इलाके में कुछ दिन तनाव की स्थिति रही। मामले के दो समुदायों से संबंधित होने के कारण संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन को निषेधाज्ञा तक लागू करनी पड़ी थी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button