मेरठ में औघड़नाथ मंदिर के सेवादार पनीर रोल की जगह खा गए एग रोल

औघड़नाथ मंदिर के सेवादार ने स्विगी पर पनीर रोल की जगह एग रोल भेजने का लगाया आरोप

मेरठ/उत्तर प्रदेश। सिद्धपीठ बाबा औघड़नाथ मंदिर के सेवादार नीतीश बुद्धि राजा ने स्विगी कंपनी पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका दावा है कि कंपनी ने उनको पनीर रोल की जगह एग रोल डिलीवर कर दिया। उन्‍होने कहा कि मैंने अपने जीवन में कभी अंडा नहीं खाया। मेरा धर्म भ्रष्‍ट हो गया। सेवादार ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, हिंदू जागरण मंच ने इसे हिंदुओं की आस्‍था से खिलवाड़ बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।हिंदू जागरण मंच के नेता सचिन सिरोही ने बताया कि सेवादार ने स्विगी के जरिये पनीर रोल आर्डर किया था। दुकान वाले ने उन्‍हें पनीर रोल की जगह एग रोल दे दिया। दुकानदार ने अपने कर्मचारियों की गलती मानने से इनकार कर दिया। पूछताछ में पता चला है कि यह दुकान भी बिना फूड लाइसेंस और बिना जीएसटी के चल रही है।
पुलिस जांच में पता चला है कि डिलिवरी बॉय समुदाय विशेष का है और वह झारखंड का रहने वाला है। पुलिस छानबीन कर रही है। आपको बता दें कि पहले भी कई जिलों में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लखनऊ के आलमबाग इलाके में भी एक व्‍यक्ति ने इसी तरह के आरोप लगाए हैं। उन्‍होंने वेज आइटम मंगाया था पर दुकानदार ने नॉनवेज खाना भेज दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button