फतेहपुर में बारिश का कहर, भर-भराकर गिरी मकान की दीवार,मलबे में दबकर मासूम की मौत

Rain wreaks havoc in Fatehpur, house wall collapses, innocent child dies after getting buried under debris

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां सोते समय एक 7 वर्षीय मासूम के ऊपर कच्चे मकान की दीवार ढह गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, घटना की जानकारी पर अस्पताल पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कंधरापुर गांव निवासी अमृत लाल मौर्य मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
रविवार की रात परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। बताया जा रहा है कि वहीं इनका 7 वर्षीय बेटा हर्ष उर्फ राज मौर्य घर में बनी एक कच्ची कोठरी में जाकर सो गया था। देर रात रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान अचानक मकान की कच्ची दीवार गिर गई। जिसके चलते अंदर सो रहा हर्ष मलबे में दब गया। दीवार गिरने से हुई धमाके की आवाज से परिजनों के साथ पास पड़ोस के लोग मौके पर दौड़कर पहुंच गए।
इसके बाद आनन-फानन मलबे से बाहर निकाल कर लहूलुहान बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां मौजूद डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। लेकिन हालत नाज़ुक होने के चलते सोमवार दोपहर मासूम की मौत हो गई। मौत की खबर से अस्पताल में मौजूद परिजनों की चीख निकल पड़ी।
थानायक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल बच्चे की अस्पताल में मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button