अवैध क्लीनिक पर पुलिस की छापेमारी, बिहार के रहने वाले फर्जी डॉक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने डीएलएफ फेस 3 इलाके में चल रहे अवैध क्लीनिक पर छापेमारी की है। पूर्णिमा क्लीनिक के नाम से चल रहे क्लीनिक में सब कुछ फर्जी मिला। आरोपी डॉक्टर किसी तरह की डिग्री नहीं दिखा पाया।
डीएलएफ फेज 3 थाना पुलिस ने फर्जी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को मौके पर दवाई व एक लाख 41000 नगद रुपये मिले हैं। आरोपी डॉक्टर अनवर मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वह नाथूपुर गांव में किराए की बिल्डिंग में क्लीनिक चल रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button