फतेहपुर जिले में तैनात 94 दारोगाओं का एक साथ तबादला, देखें लिस्ट

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। छह वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले 24 उपनिरीक्षकों को गैर जनपद प्रतापगढ़ व कौशांबी तबादला किया गया है। वहीं गैर जिलों से फतेहपुर के लिए भी 35 दारोगा भेजे जाएंगे। तबादले से पुलिस महकमे में खलबली मची रही।
पुलिस महानिरीक्षक प्रेम गौतम ने प्रयागराज परिक्षेत्र में एक ही जिले में छह वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले 94 दारोगाओं को एक जिले से दूसरे जिला भेजा है।
फतेहपुर जिले में कार्यरत सुल्तानपुर घोष थाना प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी, मलवां एसओ मुकेश कुमार सिंह, रमेशचंद्र, संतोष सिंह, मीनाक्षी, जीतेंद्र सिंह, संदीप कुमार तिवारी, विवेक कुमार, रामनरेश, जहानाबाद एसएसआइ प्रशांत कटियार, कीर्ति गुप्ता, राजीव कमल पांडेय, अखिलेश कुमार, विन्ध्यवासिनी तिवारी, प्रवीण कुमार दुबे, सूरज कुमार कनौजिया, लक्ष्मीकांत वर्मा, ददन कुमार यादव, सुरेश सिंह, लाखन सिंह, सर्वेश कुमार मिश्र, जितेंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद हैं। जिसमें ददन कुमार यादव व सुरेश सिंह के सेवानिवृत्त के एक वर्ष शेष रह गए हैं इसलिए इन्हें स्थानांतरण से मुक्त किया गया है।
उपनिरीक्षकों का भी किया गया फेरबदल
मीडिया सेल प्रभारी समशेर बहादुर सिंह ने बताया कि छह वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले उपनिरीक्षकों का फेरबदल किया गया है, जिसमें 24 दारोगा जिले से गैर जनपद जाएंगे तो गैर जनपद से फतेहपुर के लिए कई दारोगाओं को भेजा गया है। जिले से स्थानांतरित होने वाले दारोगाओं को शीघ्र कार्यमुक्त किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button