ओंकारेश्वर में ‘भगवान’ के सामने बेईमानी, वीआईपी दर्शन कराने के लिए खुलेआम भक्तों से रुपए लेते वीडियो वायरल

खंडवा/मध्य प्रदेश। खंडवा जिले की तीर्थ नगरी में ओमकारेश्वर तीर्थ और मंदिर के दर्शन करने के लिए हर दिन हजारों श्रद्धालु पहुंचते है। यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं से खुलकर ठगी की जा रही है। परिसर में लगे कर्मचारी और दर्शन नौका विहार टेंपो से मंदिर पहुंचाने के लिए लोगों मोटी रकम वसूली जा रही है। इससे धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने और छवि धूमिल करने की भरपूर कोशिश हो रही है। इसका एक वीडियो भी सामने आया था।
दरअसल, वीआईपी दर्शन के नाम पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से पैसे लेकर का मामला पहले भी सामने आया था। इस बार फिर कैमरे में एक युवक पैसे देते दिखाई दे रहा है। पैसे लेने के तुरंत बाद एक पंडित ने एक युवक को आशीर्वाद दिलाया। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में केद हो गया। प्रशासन की लगातार कार्रवाई के बाद भी यहां वीवीआईपी दर्शन के नाम पर लूटपाट हो रही है।
मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आने का दौर जारी है। वहीं, असामाजिक तत्वों ने प्रशासन की नाक में दम कर रखा है। एक लाइसेंस पर अनेक नावे नर्मदा में संचालित कर हजारों रुपए की मोटी रकम वसूली जा रही है। वहीं टेंपो चालक भी मनमाने तरीके से किराया वसूली कर तीर्थ नगरी की छवि को धूमिल कर रहे हैं।
लगातार विरोध करने के बाद भी प्रशासन बेबस ,असहाय और लाचार नजर आ रहा है। कलेक्टर अनूप सिंह की फटकार के बाद राजस्व और नगर परिषद ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। इसके चलते ओंकारेश्वर तीर्थ नगरी में में हड़कंप मचा हुआ है। लेकिन वीवीआईपी दर्शन के नाम पर लूट फिर भी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button