दिल्ली के अलीपुर में बाइकसवारों ने चलाई गोलियां,गोली लगने से एक शख्स की मौत दूसरा घायल

नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी दिल्ली के अलीपुर थाना इलाके में मेन रोड पर दिन दहाड़े दो लोगों को गोलियां मारने से सनसनी फ़ैल गई। जिसमें एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल के पांव में गोली लगी है। उसको नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। यह अलीपुर ब्लॉक के पास की वारदात है।जिसकी मौत हो गई है उसकी पहचान नरेंद्र मलिक के रूप में हुई है। वह टेंपो चालक था, घायल तरुण उसका साथी है। हमलावरों का अभी तक सुराग नहीं लगा है।
मिली जानकारी के अनुसार हमलावर दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। हमलावरों ने हेलमेट लगा रखे थे। अलीपुर थाना की पुलिस टीम जांच में जुट गई है। घटना स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज के सामने हुई है जहां बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स की भी चहलकदमी रहती है। दिल्ली पुलिस ने बताया की मृतक अलीपुर इलाके का घोषित अपराधी था। वह लूट और आर्म्स एक्ट के मामलों में शामिल था। हमलावर कौन थे इसकी जांच जारी है। पुलिस की 6 टीमें हमलावरों को पकड़ने के लिए लगाई गई है।
दिल्ली पुलिस कई पहलुओं के साथ गैंगवार से भी इस वारदात को जोड़कर देख रही है। अभी तक इस मामले को लेकर किसी गैंग का नाम सामने नहीं आया है। पुलिस ने मौके से कई राउंड खाली खोल बरामद किए हैं। एक बुलेट बाइक भी बरामद की है जो वारदात वाली जगह पर खड़ी मिली है। लेकिन जानकारी के मुताबिक वह भी चोरी की बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button