गृह मंत्रालय के नार्थ ब्लॉक के दूसरे तल पर लगी आग, मचा हड़कंप

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय के नॉर्थ ब्लाक में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दूसरे तल पर आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की सात गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से कार्यालय में रखे फर्नीचर, फोटोकॉपी मशीन, एसी और पंखे जल गए। आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
मंगलवार सुबह 9.22 बजे दमकल को गृह मंत्रालय के नार्थ ब्लाक में दूसरे तल पर आग की सूचना मिली। इस पर दमकल की सात गाड़ियों ने मौके पर आग बुझाने पहुंची। दमकल ने 9.35 बजे तक आग पर काबू पा लिया।
आग दूसरे तल पर जिस कार्यालय में लगी थी वह आईटी विभाग का कार्यालय है। आग में कार्यालय में रखा फर्नीचर, एसी, पंखे, फोटो कापी मशीन आदि जल गए। प्रारंभिक जांच में आग का कारण बिजली के शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button